फिर भी हूँ तन्हा क्यूँ
है किस्मतों की शोहबत
फिर भी हूँ रुसवा क्यूँ!
!!चल पड़ा हूँ बस मैं ऐसे
जाने क्या दिल में आस जगी
मंजिलें जब पास आयी
रास्तों ने कहा अजनबी!!
!है सागरों की महिमा
फिर भी हूँ प्यासा क्यूँ
है रोटीयों की गरिमा
फिर भी हूँ भूखा क्यूँ!
!!थक कर बैठ गया मैं ऐसे
जैसे कोई मृत प्रयास
स्वप्न-पुष्प जब पास आयी
हवाएं बुदबुदाई है तेरी जिन्दगी कयास!!
!है वस्त्रों का आलिंगन
फिर भी हूँ नग्न क्यूँ
है फूसों का आच्छादन
फिर भी हूँ बेघर क्यूँ!
फिर भी हूँ नग्न क्यूँ
है फूसों का आच्छादन
फिर भी हूँ बेघर क्यूँ!
!!सोच रहा था बस मैं ऐसे
आग की चिंगारियां उठी
हार-मांस के चिथरों ने कहा
चलो बन जाएँ फिर अजनबी!!
आग की चिंगारियां उठी
हार-मांस के चिथरों ने कहा
चलो बन जाएँ फिर अजनबी!!