वहाँ धुआं उठ रहा है
इक बस्ती जल रही है
उस बस्ती में
एक घर मेरा भी है
कुछ दिन ही पहले
यहाँ खुशियों का मेला था
मैं एक राग छेड़ता, तो
मेरा पडोसी उसमें ताल भरता था
यहाँ पर भी काले बादल
बूंदों की बारिस करते थे
और इन्हीं बूंदों से
हमारी प्यास बुझती थी
आज अचानक ये
लाल बादल क्यूँ छा गए
कहीं खून की बारिस है, तो कहीं
खून 'घी' बन आग सुलगा गए
खून 'घी' बन आग सुलगा गए
हमारे रंग नहीं मिलते
हमारे विचार नहीं मिलते
ईश्वर के इबादत के तरीके नहीं मिलते
बस इतनी सी बात से इतनी नफरत
वहाँ धुआं उठ रहा है
इक बस्ती जल रही है
उस बस्ती में
एक घर तेरा भी है
