शनिवार, 12 जनवरी 2013

हम क्यूँ अंधे हैं ???

!!!!!.....कहीं रात का उजाला है
तो कोई दिन भी धुंधला है
कही झूठ की सफेदी है
तो कोई सच भी मैला है

कहीं एक छोटी कंपन हीं भूकंप है
तो कोई चीख-चीख कर भी गूंगा है
कही खुशियों हीं चादर है
तो कोई दर्द एक वस्त्र को भी  नंगा है

कहीं मखमल की गर्माहट है
तो कोई सिकुरकर कर सोता है
कहीं नदियों में बारिश है
तो कोई अश्कों को पीता है

हर रोज ये नज़ारे दिखते है
फिर भी हम अंधे है
हर बदलाव दूसरों पर क्यूँ
जब हम भी इसी प्रकृति के बन्दे है ...!!!!!@अमन समीर

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें