गुरुवार, 28 मार्च 2013

!.....हाथ की लकीरों से मिलकर
इक रेखा तेरा  अंकित कर दूँ
या फिर हाथों को ही दर्पण बनाकर
तेरा चेहरा प्रतिबिम्ब बना लूँ

गुज़ारिश कर इन घटाओं से
इस आसमान पर ना छाने दूँ
सूर्य का तपन या चाँद की शीतलता हो
तुझको एक परछाई बना लूँ

राग-ताल के बंधन में कसकर
इक गीत तेरा रच अर्पण कर दूँ
एहसास  यही नस-नस में भरकर
दिलो-दिमाग पर तेरा चित्र बना लूँ

रास्तों के काटों से कहकर
इक चुभन ना  होने दूँ
अपने पैरों से ही लहू बहाकर
तेरे पथ की परिभाषा  बना लूँ  .....!@अ .स





कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें