गुरुवार, 4 अप्रैल 2013

एक विचार

                                                          वहाँ धुआं उठ रहा है
इक बस्ती जल रही है 
उस बस्ती में 
एक घर मेरा भी है 

कुछ दिन ही पहले
यहाँ खुशियों का मेला था 
मैं एक राग छेड़ता, तो 
मेरा पडोसी उसमें ताल भरता था 

यहाँ पर भी काले बादल
बूंदों की बारिस करते थे 
और इन्हीं बूंदों से 
हमारी प्यास बुझती थी 

आज अचानक ये 
लाल बादल क्यूँ छा  गए 
कहीं खून की बारिस है, तो कहीं
 खून 'घी' बन आग सुलगा गए 

हमारे रंग नहीं मिलते  
हमारे विचार नहीं मिलते 
ईश्वर के इबादत के तरीके नहीं मिलते 
बस इतनी सी बात से इतनी नफरत 

वहाँ धुआं उठ रहा है
इक बस्ती जल रही है 
उस बस्ती में 
एक घर तेरा भी है 







2 टिप्‍पणियां: