!....रातों ने जब सपने दिखाए
तो सुबह को भुला दिये
जागती आँखों ने जब सपने सजाए
तो नींद को कुपित कर गये
ये कुसूर
ना तो सुबहों का है ना ही रातों का है
ना इन आँखों का है ना ही नींदों का है
असली गुनाहगार तो
यह दिल है और दिमाग भी
और नसों में खून की रफ़्तार भी
जिसमें ना सपनों का एहसास है
और ना ही पूरी करने की ताकत
ये जगी आँखों या रातों का सपना
सब एक मुखौटा है
अंतरात्मा को झुटलाने के लिए
और अपने आप को "इंसान" कहलाने के लिए .....!
संघर्ष की कथा
जवाब देंहटाएं